Saturday, July 27, 2013

प्रभु ……… छोड़ किरकिट गरीबों की सेवा कर लो

                                      दुनिया के सबसे अहसान फरामोश लोगों की , कौम की , जब पहचान होगी , जब नमक हराम लोगों के I Card बनेंगे तो हम हिन्दुस्तानियों का नंबर सबसे पहले आयेगा . ज़रा कल्पना कीजिये .....Jesus Christ चले जाएँ वहाँ इटली में , और कहें की भैया मुझे एक फ्लैट दे दो और लोग कहें … भक्क्क्क साले ……flat  क्या पेड़ पे लगते हैं . सोच के देखो …मुहम्मद साहब जायें पकिस्तान और कहें …भैया ……. एक प्लेट सालन देना और लोग कहें ……. चलो मियाँ , आगे चलो ……… अगली दुकान पे ……पर साले हम हिन्दुस्तानी  किसी काम के नहीं .…….  मुंबई अंडर 14 की क्या औकात होती है . क्या वैल्यू क्या है अंडर 14 की ? पर भाई लोगों ने मना कर दिया . कान पक गए हमारे , ये सुन सुन के …… की भगवान् हैं ……… किरकिट के भगवान् हैं ……… भगवान् आउट हो गए , भगवान् ने छक्का मार दिया . भगवान् के कुहनी पिरा रही है ……… भगवान् की बीवी दो साल बड़ी है … आज भगवान् ने बाल कटवाए ………… भगवान् bradman से बड़े हैं …… नहीं छोटे हैं …… या बराबर हैं ……… और उसी भगवान् के लौंडे का जब नंबर आया , तो भाई लोगों ने कह दिया ……भाक साले ……. चले आते हैं ……अबे बाप का माल है ? अर्जुन तेंदुलकर सन ऑफ़ सचिन तेंदुलकर निवासी मुंबई को मुंबई अंडर 14 में जगह नहीं मिली . भाई लोगों ने पिछवाड़े मारी लात और भगा दिया .

                                                         तब से अपसेट हैं बहुत ,प्रभु .……  मोहभंग हो गया . यही सिला दिया तूने मेरे प्यार का ?????? मेरे देश प्रेम का , मेरी कुर्बानियों का . उस दिन बुखार था 102 ….फ़िर भी फील्डिंग की . कुहनी पिरा रही थी ……. फिर भी dive मारी …… catch छूट गया , वो अलग बात है …… मैं तो कहती हूँ अब भी चलो ……इनके  मुह पे संन्यास मारो , और चलो … कहीं बंगलादेश , केन्या , मालदीव्स में सेटल हो जाते हैं  ……. प्रभु ने कोई जवाब नहीं दिया ……… बताओ हमारा अर्जुन क्या राहुल महाजन से भी खराब है …उसे भी टिकट दे दिया था मुंबई से .....BJP ने . एक से एक निकम्मे पड़े हैं देश में . अकलेस यादव हैं , मुई कानीमोई है , अबे कर्नानिधि का तो पूरा खानदान है …… और वो देखो , सिंधिया , पायलट , सिंघल , जिंदल , जवाहर लाल , नटवर लाल , देवी लाल , बंसी लाल  ……. सबके लाल तो कमा के लाल हैं . साले राहुल गांधी को परधान मंतरी बना देंगे ……और यहाँ …… साला एक सीट …… वो भी अंडर 14 ……वो नहीं दी गयी इनसे ……… इस से अच्छा तो ललुआ से कहते तो वो दिलवा देता . अपने लड़के का एक फोन से डलवा दिया था नाम , दिल्ली में …… सुनो जी …… दिल छोटा मत करो ……. अभी बहुत चांस है ……अंडर 19 ट्राई करेंगे ……. नहीं , अब सोच लिया है ……अब ये किरकिट का चूतियापा बिलकुल नहीं करना है . अब साले को … हम भी फुल टाइम राजनीति करेंगे ……… बुलाओ साले को …… प्रेस कांफ्रेंस …… किरकिट से संन्यास ……अब गरीबों के लिए काम करेंगे …… देखना साले को …… सब पार्टियां तेल लगाएंगी ……… लोक सभा , राज्य सभा …… या सभा वा सभा ……हम भी , तुम भी , भैया भी भौजी भी ……. साले को …… पूरा खानदान सात पुश्त सेवा करेंगे , गरीबों की ……देखना इसी अर्जुन को इसी मुंबई से लोक सभा न लडवाया तो ………मुलायम सिंग से भी बड़ा खानदान बनाउंगा देश सेवा में …….








No comments:

Post a Comment