Sunday, June 5, 2011

सरफरोशी की तमन्ना .........

                                                                         दोस्तों आज का दिन बड़ा ही संघर्ष  पूर्ण रहा ....हमारे  4 साथी  icu में admit हैं ........32 गंभीर रूप से घायल हैं ....बहुत से अपने groups से बिछुड़ गए हैं .........महिलायें और बच्चे भटक गए हैं ........ज़्यादातर लोग अपने घर जा रहे हैं ........बाबाजी हरिद्वार  पहुँच चुके हैं...... उन्होंने अपना व्रत नहीं तोडा है ........सिर्फ venue बदल गया है ....संघर्ष अनवरत चल रहा है ........चलता रहेगा ............मैं बाबा राम देव जी का भक्त  नहीं हूँ ........व्यक्ति पूजा से मुझे सख्त नफरत है .......और न मै बाबा के साथ हूँ ........मैं तो उस cause के साथ हूँ ..... i support the cause ......जब अन्ना ने सत्याग्रह किया तो मैं उन दिनों गाजीपुर में  था ............तब भी मैं उपवास पर बैठा था ........भक्त मैं उनका भी नहीं हूँ ......पर मैं उस मुद्दे का समर्थन करता हूँ जो उन्होंने उठाया ..........इसलिए उनके साथ हूं ........दोस्तों मैं कोई निठल्ला आदमी नहीं हूं ......बहुत काम है मेरे जिम्मे .........आज मेरी 19 साल की बेटी जो इस समय जालंधर में अकेली है ....पूछ रही थी ....पापा कब आयेंगे .....मैंने उस से कहा है ...बेटा अपना ख्याल रखना........पर इस वक़्त देश को मेरी ज्यादा ज़रुरत है ........तुम अपना ख्याल रख सकती हो .....देश का तो मुझे रखना पड़ेगा .....मेरे बेटा पूछ रहा था ....पापा किन चक्करों में फस गया यार ......भगत सिंह मत बन .........मैंने उसे कहा हाँ भगत   सिंह  तो चाहिए इस देश को ...पर वो भगत सिंह पडोसी के घर में पैदा  होना चाहिए .....हमारे घर में नहीं .....हम सब लोग अपने अपने कामों में busy हैं .....अपनी अपनी व्यस्तताएं हैं सबकी ...........पर फिर भी चाहे एक मिनट ही सही ...देश के लिए निकालिए .......अपने घर के आगे एक काला कपडा तो लटका ही सकते है ....हाथ से ही लिख दीजिये ...chalk से ....i protest .........
                                                           आज लालू जी TV पर ललकार रहे थे ....मैं देखूंगा की कैसे ये बिल संसद में पास होगा .........कौन सा बिल ???????? यही की विदेशों में जमा काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाए .....वाह रे लालू जी ....वो कितने दृढ हैं अपने संकल्प में ........एक पूरी की पूरी जमात इसका विरोध कर रही है ........पर हम लोगों का भी दृढ संकल्प है....... और राष्ट्र हित में है  ............आइये आप भी इस मुहिम से जुड़िये ......एक आहुति आपकी भी होनी चाहिए इस महा यज्ञ में ........
                                   सुना था की लोग शहीद हो गए देश के लिए ....स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने लाठियां खाई ...........कल रात 3 .30 बजे ...दिल्ली में कनाट प्लेस के पास......... हम लोग भाग रहे थे आगे आगे .......पुलिस दौड़ा रही थी पीछे से .......मै तो कायरता पूर्वक दो बुज़ुर्ग औरतों के बीच घुस गया ...शायद   इसी लिए बच भी गया ...पर मुझे याद है वो लड़का .......न भागा ......न डरा ...चुप चाप खड़ा हो के मार  खाता रहा .........तब तक जब तक की गिर नहीं गया ....पर भागा नहीं ......अब भर्ती है अस्पताल में ......पर इस सब के बीच स्वतंत्रता संग्राम की बातें याद आ गयी ....पढ़ा करते थे किताबों में .......कल कुछ कुछ वैसा ही महसूस हुआ .........


सरफरोशी  की तमन्ना .........                                                  

5 comments:

  1. तैमूर जी,
    नमस्कार आपने व दो अन्य भाई बंधु ने रात की असलियत बतायी है, अरे भाई दो न्यूज चैनल वालों ने तो पहले से कहना शुरु कर दिया था, कि ये होगा वो होगा,
    ये खबर ठीक है कि बाबा जी ने अनशन अभी नहीं तोडा है,

    ReplyDelete
  2. महात्मा गांधी बनना चाहता है बहरूपिया रागदेव| गांधी की तरह सच्चाई, ईमानदारी और होसला भी तो चाहिए ये क्या कि स्त्रियों में छिपकर भाग निकले | अनशन ही करना था तो जेल क्या बुरी जगह थी |

    ReplyDelete
  3. अनशन चालू है मेरे भाई .....और जेल जाने से नहीं डरते हम लोग .....डरते तो ये सब न करते ....अपने AC बेडरूम में सोते .........41 डिग्री गर्मी में भूखे प्यासे यहाँ दिल्ली में ....लाठियां खा रहे है ...किसके लिए और क्यों ?????? हम कोई आरक्षण मांग रहे है ???????? ......नौकरी में ????????? यदि ये भ्रष्टाचार थोड़ा भी कम हुआ तो इस से देश ही मज़बूत होगा ....आपका देश .......मेरा देश .....वन्दे मातरम्

    ReplyDelete
  4. अब जब बाबा ने सब भ्रष्टाचारियों और काले धन वालों को बिल्कुल नंगा कर दिया है तो ये बाबा के साथ ही देश और जनता के ही खिलाफ हो गये हैं। जहां इन सभी को देश के साथ चलना चाहिये था, वही इस का विरोध कर रहे हैं। बडी अजीब बात है।

    ReplyDelete
  5. .......मै तो कायरता पूर्वक दो बुज़ुर्ग औरतों के बीच घुस गया ...

    सलाम आपकी ईमानदार स्वीकारोक्ति पर

    हर सही मुद्दे पर लडाई के लिये सारी जनता को साथ खडा होना चाहिये। लेकिन कुछ Jales Meerut जैसे लोग हर लडाई के पीछे अग्रणी व्यक्ति का तुलनात्मक अध्य्यन करने लगते हैं। तो करो इंतजार किसी राम या कृष्ण के जन्म लेने का

    ReplyDelete