Saturday, January 5, 2013

दामिनी के साथ ....एक राष्ट्र की मौत

                                                          बात 1975 की है ....बमुश्किल 10 साल उम्र थी मेरी . चंडीगढ़ में रहा करते थे हम लोग .मैं वहाँ चंडी मंदिर के केंद्रीय विद्यालय में 5 वीं क्लास में पढता था . एक सुबह मैं अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल जा रहा था .तभी हमने देखा कि  एक आदमी साइकिल  चलाता अचानक गिर पडा .उसे शायद कोई मिर्गी टाइप  दौरा  पडा था .वो वहाँ सड़क पे पसर गया .हाथ पाँव  ऐंठ गए . हम दो छोटे छोटे बच्चे और उस सुनसान सड़क पे वो भारी भरकम आदमी . खैर किसी तरह हमने उसे सम्हाला  .उसके सर में हलकी सी चोट आयी थी . हाथ पैर छिल गए थे . हल्का सा खून भी निकल रहा था .थोड़ी देर बाद वहाँ एक व्यक्ति और आ गया . वो सयाना था .उसने हमारे साथ उसे सम्हाला  .कुछ देर बाद वो आदमी  होश में आया .उठने लायक हुआ तो पैदल ही हम उसके साथ चल पड़े , उसे सहारा देते . लगभग एक किलोमीटर दूर मिलिट्री हॉस्पिटल था . वहाँ उसकी मरहम पट्टी करवाई   . फिर स्कूल पहुंचे .पूरा  एक घंटा लेट . वहाँ क्लास टीचर जल्लाद की माफिक सामने खड़ी थी ......कहाँ थे ??????? लेट क्यों आये ????? कहाँ आवारागर्दी कर रहे थे ???????? और इन तीन सवालों का जवाब देने का कोई मौक़ा दिए बगैर पहले तो उसने एकदम instant जस्टिस यूँ किया कि  4-4 झापड़ रसीद किये .........फिर सीधे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया . प्रिंसिपल कुछ बिजी था सो हम दोनों दस एक मिनट उसके दफ्तर के बाहर खड़े रहे .मुजरिमों की तरह .........फिर पेशी हुई और उसने एक लम्बा लेक्चर देते हुए आखिरी वार्निंग दे के छोड़ दिया ......जबकि मैंने उस भले आदमी को बताया भी कि  कैसे हम उस आदमी की मदद करने में लेट हुए थे ..........पर उन दोनों जल्लादों ने हमें बिलकुल appreciate  नहीं किया . आज इतने साल बाद बचपन की वो घटना याद आ गयी मुझे ....एक और किस्सा सुन लीजिये ........
                                     मेरे कुछ रिश्तेदार UK में रहते हैं। एक बार यूँ ही बातचीत में एक किस्सा सुनाने लगे। वहाँ उनके पड़ोस में एक बिल्ली कार के नीचे आ कर मर गयी। ये किसी को पता नहीं था कि  किसकी बिल्ली थी , कहाँ से आयी , पालतू थी या आवारा। पर थी बिल्ली , ये तय था . जिसकी गाडी के नीचे आयी  उसने ब्रेक मारी , तुरंत नीचे उतरा . बिल्ली लहुलुहान थी और मर चुकी थी . सबसे पहले उसने एक कपडा निकाल के उसके शव को ढका . तब तक सामने वाले घर से एक व्यक्ति निकल आया . उसने बिल्ली को पहचानने की कोशिश की, पर उसकी पहचान न हो सकी . तुरंत आपातकालीन सेवा को फोन हुआ और मिनटों में एम्बुलेंस एवं पुलिस वाले घूं  घूं  करते पहुँच गए। पीछे पीछे vetenary विभाग के लोग भी पहुँच गए . पुलिस वाले बिल्ली की पहचान करने में जुट गए . vetenary डॉक्टर्स ने बिल्ली की जांच कर उसे मृत घोषित किया .और उसके शव को ससम्मान कपडे में लपेट के विधिवत निस्तारण हेतु ले गए . इसके बाद सम्बंधित विभाग के लोगों ने सड़क की अच्छी तरह से धुलाई कर के उसे disinfect किया . कार  मालिक ने स्वयं को उचित कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किया . आगे चल के उसे लापरवाही से गाडी चलाने के लिए दण्डित किया गया .पुलिस ने अंततः बिल्ली के मालिक को ढूंढ निकाला .उसने अपनी पालतू बिल्ली को लावारिस छोड़ दिया था .उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही हुई ...............दोस्तों ये दोनों  सत्य घटना है और इसमें लेश मात्र भी कल्पना नहीं है .
                              आज सुबह के अखबार देखे तो मन विचलित  हो गया  . खुद पे घृणा आयी . एक व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में खुद को फेल होते देख के दुःख हुआ .........सड़क किनारे मरते हुए दो लोग ......और इतनी बेरुखी ........एक लहू लुहान नग्न लड़की को कपड़ा ओढाने तक की ज़हमत नहीं उठायी लोगों ने ..........लोग आते गए और अपनी गाड़ियों से झाँक के ....तमाशा देख के चलते बने ........ 3-3 PCR सिर्फ इस बहस में उलझी रही की किस थाने  का केस है ..........अंत में एक PCR  आयी  तो उसके पुलिसियों ने हाथ तक नहीं लगाया उस बेचारी लड़की को ......उस घायल लड़के ने उसे स्वयं किसी तरह PCR में लादा  ........ढाई घंटे बाद वो किसी तरह अस्पताल पहुंचे ..........दिसंबर की सर्दी में वो बेचारा लड़का लोगों से गिड़गिड़ाता  रहा कि  कोई कम्बल दे दो ....न कम्बल तो वो पर्दा ही दे दो ....और घटना के 5 घंटे बाद तक इलाज शुरू नहीं हो पाया था ....और फिर वो लडकी मर गयी . सुना है की commonwealth गेम्स पे सत्तर हज़ार करोड़ रूपये खर्च कर के हमने दिल्ली को एक शानदार शहर बना दिया है ....सुना था की दिल्ली अब बदल गयी है .
                                       आज मुझे लगा की एक राष्ट्र के रूप में हम फेल हो गए . आज महसूस होता है की  अगर हम आज भी अंग्रेजों के गुलाम होते तो शायद एक बेहतर राष्ट्र होते , ज्यादा चरित्रवान होते . हमारा देश आज एक विशाल कूड़े का ढेर न होता . हम अपने दैनिक जीवन में सच बोलते . शायद आज देश में भ्रष्टाचार न होता ....और आज से ज्यादा सम्पन्न होते .........हमारे बड़े बुज़ुर्ग और ये हमारे leaders , हमारी political class , हमारे social isnstitutes , हमारा education system , हमारे धर्म गुरु , हमारे ये बड़े बड़े icons , हम सब ही तो फेल हो गए . ये देश मुझे आज तक नहीं सिखा पाया की एक सभ्य नागरिक कैसा होता है .......क्या कर्तव्य  होते हैं उसके ........ये की सड़क पे कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए ..........ये की सड़क पे घायल एक कुत्ते को भी मदद की ज़रुरत होती है .........और ये की सड़कों पे चंद  flyover बना देने से एक राष्ट्र का निर्माण नहीं हो जाता .....वो लडकी जाते जाते हमें आईना दिखा गयी है ........

 Where words come out from the depth of truth
Where tireless striving stretches its arms towards perfection
Where the clear stream of reason has not lost its way
Into the dreary desert sand of dead habit
Where the mind is led forward by thee
Into ever-widening thought and action
Into that heaven of freedom, my Father, let my country awake.
                           हे इश्वर हमें सद्बुद्धि दो 




Friday, January 4, 2013

वो न सुधरे तो तुम सुधर जाओ............अथ रेप पुराण ............भाग 6

                                                   आज की पोस्ट की शुरुआत एक चुटकुले से .......भगवान् ने जब आदमी को बनाया तो बड़ा खुश हुआ .....बहुत देर तक उसे निहारता रहा .....उसे अपने ऊपर गर्व हुआ .........उसने खुद अपनी पीठ ठोक  ली ....वाह , क्या नायाब चीज़ बनाई है ........फिर वो आदमी से बोला .....बेटा , मैं तुम्हें धरती पे भज रहा हूँ ......मैंने तुम्हें दो नायाब चीज़ें दी है ......पहला दिमाग ......इस से तुम सारी धरती पे राज करोगे ....रोज़ नए नए आविष्कार करोगे .....और धरती को बदल के रख दोगे ......और दूसरा ये penis .........इस से तुम अपनी सन्ततियां पैदा करोगे और अपने जैसे लाखों smart और intelligent नए आदमी पैदा करोगे ...........पर इस पूरे सिस्टम में एक छोटी सी प्रॉब्लम है ......ब्लड सप्लाई लिमिटेड है ...........एक काम करेगा तो दूसरा काम नहीं करेगा .
                                              जब से ये दिल्ली वाला काण्ड हुआ है मैं इस विषय पे लगातार लिख रहा हूँ ......मेरे एक मित्र ने कमेंट किया है की  सारी  पोस्ट्स नकारात्मक हैं , और मैं  सहमत भी हूँ , क्योंकि मेरा ये मानना है की इस गंभीर समस्या का हम बहुत ही सतही इलाज़ ढूंढ रहे हैं ............ जब से मानव इस धरती पे अवतरित हुआ उसकी दो बेसिक urges रही हैं .....भूख और सेक्स ......और इनका कोई इलाज  नहीं है ........ये तो पूरी करनी ही पड़ेंगी .........अब इसमें उस बेचारे की कोई गलती नहीं है ............. ये तो  manufacturing deffect  हुआ ............अल्लाह मियाँ को तभी सोचना चाहिए था ...........यहाँ पे मनुष्य और  अन्य जीवों का अंतर समझ आता है .........यहाँ भी अल्लाह मियाँ ने एक गलती कर दी ....जानवरों में तो सेक्स की urge लिमिटेड कर दी और सिर्फ प्रजनन तक सीमित कर दी , पर अपने लाडले बेटे को कह दिया ....जा बेटा  ऐश कर ..........अब बेटा यहाँ बवाल मचा रहा है ........
                                             सो जब अति हो गयी और मनुष्य जब जानवर से सामाजिक प्राणी बना तो उसने अपनी इस urge को रेगुलेट किया .......परिवार और समाज जैसे संस्थाएं बनी .....विवाह जैसी संस्था बनी .........फिर इस के इर्द गिर्द ही धर्म और दर्शन की नीव पडी .............और मनुष्य ने स्वयं को पशुओं से ऊपर उठा लिया ..........औरों की तो मैं जानता नहीं पर भैया हमारा हिन्दू धर्म का तो आधार ही यम नियम और संयम रहे हैं .......हमारे ऋषि मुनियों और बड़े बुज़ुर्गों ने हमेशा ही भोग और विलास में संयम की शिक्षा दी है ..... अन्न का एक दाना भी बर्बाद नहीं करना चाहिए .........दूध की एक बूँद का भी सम्मान करना चाहिए .........काम क्रोध लोभ मोह मद ....control करो .......ब्रह्मचर्य ....... यही सारे concepts तो पशुता से मनुश्यत्व की ओर ले जाते हैं ........पर आज कल के मॉडर्न समाज में भैया .....ये थ्योरी तो आउटडेटिड हो गयी है ...........अब तो एक्सट्रीम उपभोक्तावाद का ज़माना है ......... मुकेश अम्बानी role model हैं समाज के .......4 कमरे के घर में उनका काम नहीं चलता  .....उनके लिए तो 27 मंजिला ANTILLA भी छोटा पड़ रहा है .....इनफ़ोसिस वाले , ( नाम भूल गया ) का दो कमरे के फ्लैट में चल जाता है  , कहने का मतलब ये है की उपभोग की कोई सीमा नहीं ..........यम नियम संयम  गया चूल्हे में .....सृष्टि का कण कण उपभोग के लिए है ..........you live only once ........    जितना भोग सकते हो भोगो .......पश्चिम की ये सोच ज्यादा हावी है ........ पर पश्चिम ने अपने बच्चों को एक बात तो सिखाई  कम से कम .......झूठ नहीं बोलना .......सड़क पे कूड़ा नहीं फेंकना .....दुसरे की privacy का सम्मान करना .....no means no ......
                                       यहाँ तो 120 करोड़ पैदा कर के सड़क पे छोड़ दिए हैं ........कम से कम 60 करोड़ ऐसे हैं जिन्हें जिंदगी में पेट भर कायदे का खाना  नसीब न हुआ .......... शिक्षा , स्वास्थ्य , आचार , विचार , व्यवहार ,संस्कार ,चरित्र तो दूर की बात है ........पशु को मनुष्य बनाने पे तो काम हुआ ही नहीं ........अब भैया पशु तो पशु होता है ......वो तो अपनी बेसिक urge को पूरा करेगा ..........अब आप फिर कहेंगे की नकारात्मक सोच है .........इन 100 करोड़ को रातों रात पशु से आदमी नहीं बनाया जा सकता .......इसलिए फार्मूला निकाला  है ..........सवारी अपने  सामान की आप  जिम्मेवार है ......... पर ये सुनते ही महिला मंडल भड़क जाता है ......हम क्यों सुधरें ....तुम सुधरो ........लाखों करोड़ों पशु सड़क पे छुट्टा घूम रहे है ........ये नहीं सुधरेंगे बेटा ..........सुधारना तो तुम्हे ही पड़ेगा ........अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी ........ सारे precaution लेने पड़ेंगे  .....वो क्या होता है ....pepper spray लाल मिर्च .....ऐसे हथियार ले के चलो ......गलत टाइम पे बाहर सोच समझ के निकलो ..अगर बहुत ज्यादा समस्या न हो तो कपडे ठीक ठाक से पहन लो .......आगे  आप लोगों की  मर्ज़ी है .........फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट तो खुल ही रहे हैं ...........

                                                                        इति रेप पुराणः 



                                                                                                    समाप्त 


 






























Thursday, January 3, 2013

रेप रोकने हैं तो चूहे भगाओ .....अथ रेप पुराण ...........भाग 5

                                  एक  जमींदार  था ........गाँव में रहता था ......खेती बाड़ी करता था ...और काम धंदे  भी थे , भरा पूरा परिवार था ....एक दिन सो के उठा तो देखा नीचे बच्चे हल्ला मचा रहे हैं .....उसने नौकर से पूछा क्या बात है .......नौकर ने बताया बच्चे बवाल कर रहे हैं ......क्यों ? कहते हैं की घर में  ज्यादा बदबू आ रही है ....रहना दूभर हो गया है ........तो  साले तू यहाँ क्या कर रहा है ......जा कमरे में अगरबत्ती जला  दे . हुज़ूर  अगरबत्ती से काम नहीं चलेगा , बदबू ज्यादा है .....अबे बदबू ज्यादा है तो दो जला दे ..........और नौकर ने दो अगरबत्ती जला  दी ........जमींदार निश्चिंत हो गया , उसने बढ़िया ब्रेकफास्ट किया और किरकिट देखने लग गया ......मजेदार गेम चल रहा था , चौके छक्के लग रहे थे ............दोपहर में नौकर भागा  भागा  आया .......हुजुर आप यहाँ मज़े ले रहे हैं , वहाँ बच्चे सब बवाल मच रहे है ........जमींदार ने खिड़की से झाँक के देखा ....तो देखा कि  घर के बच्चे सब कोठी के गेट के सामने छाती पीट रहे थे .......और मोहल्ला पूरा तमाशा देख रहा है .....अब जमींदार का माथा ठनका ...भागा भागा  नीचे आया ........पता लगा की बदबू से जीना मुहाल है बच्चों का ..........उसने वहीं सबके सामने नौकर को चार लात मारी  .........साले तुझे कहा था अगरबत्ती लगाने को ....हुजुर दो दो लगाई थे .........अबे दो और लगा देता ........लौंडे सब गला फाड़ के  चीखने लगे .......कभी बेडरूम से बाहर भी आया करो .......खुद तो सार दिन AC में पड़े रहते हो , देखो तो सही हम किस हाल में जी रहे हैं ........लौंडे चीख रहे थे , मोहल्ला देख रहा था ....बड़ी किरकिरी हुई जमींदार की .......बेगम तक बात पहुंची ....बेगम ठहरी बहुत इमोशनल .........उनकी तो जैसे आँखों से नदी बहने लगी .....एक साफ़ सुथरे बच्चे को गोद में उठा लिया , महरिन से  उस बच्चे के गाल , dettol से धुलवाए , और उसे चूम लिया ..... गाँव में बात जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी , अरे रानी साहिब ने आज एक बच्चे की चुम्मी ली .......जमींदार खुश हुआ ....चलो इमेज में कुछ तो सुधार हुआ .........शाम तक उसने जांच कमीशन बैठा दिया ........गाँव भर से सुझाव आने लगे .........कोई बोला ,  घर में ही अगरबत्ती की फैक्ट्री लगा लो  .......किसी ने कहा scent छिड़क दो . कोई बोल घर में हवन कराओ .....एक ने कहा की बगीचे में चमेली और रात की रानी के पौधे लगवाओ . गाँव भर में मीटिंग और सेमीनार होने लगे ........ chemistry के एक टीचर ने गन्दी गैस का पूरा विश्लेषण कर दिया ............की फलां फलां गैस के मिश्रण से ऐसी बदबू पैदा होता है ....सो अगर फलां फलां गैस कमरे में छोड़ दें तो उस से ये बदबू दब जाएगी .........एक ने सुझाव दिया की घर में exhaust  fan  तक तो है नहीं .......जमींदार हड़क गया ....उसने तुरंत exhaust fan  लगवाने के लिए tender issue कर दिया ..........मिस्त्री लगवा दिए ....हर कमरे में रोशनदान खुलवाने लगा ...........उधर बात रानी साहिब के  दिल को लग गयी थी ....वो अन्दर चिहाड़ मार के रो रही थी ........पत्रकार फोटो खींच रहे थे ....मीडिया लाइव दिखा रहा था .......रानी की सूजी हुई आँखें ........पल्लू आंसुओं से भीग गया था ............लौंडे साले अब भी गेट पे खड़े धरना प्रदर्शन कर रहे थे .......अब इतनी सर्दी में भूखे  प्यासे , बेचारे बच्चे ..... गेट पे खड़े .......उन्होंने कारिंदों से कहा जल्दी हटाओ इन्हें ......बोलो  अपने अपने कमरे में जाएँ  .....पर लौंडे साले इतने बदमाश की हटने को तैयार नहीं .......अब ज़मींदार भड़क गया .....उसने कारिंदों से कहा , नहीं जाते तो सालों पे पानी मारो .........पर हुज़ूर  इतनी सर्दी में पानी ?????? जमींदार बोला .......स्स्साले ....अभी उतारूं तेरी सर्दी .....ज़ल्दी हटा इन्हें गेट से ......और कितनी भद्द पिटवाएगा  ???????? कारिंदों ने  भर भर बाल्टी पानी फेंकना शुरू किया .....रानी साहिबा  खिड़की से सब देख रही थी ....युवराज गोदी में लेटे दूध पी रहे थे ..........बच्चों पे पानी की बौछार देख के उनका वात्सल्य उमड़ आया ......छाती में  दूध  उतर आया ........ लगी चिंघाड़ कर रोने ....हाय हाय ....पापी इतनी सर्दी में पानी डाल  रहा है ....अरे लाठी चार्ज कर दे .........आँसू  गैस के गोले मार दे ...........न कुछ तो घोड़े दौड़ा दे .....टैंक चढवा दे , पर पानी न मार ........तुरंत कारिंदों को फोन लगाया ....और कारिंदों ने लाठी डंडे से पीट पीट के लौंडों को गेट से भगाया ......फिर आदेश दिया की सब लौंडों को कमरे में बंद करो .....ताला लगाओ ........कोई बाहर नहीं निकलना चाहिए ....अब गेट पे कोई दिखना नहीं चाहिए .........लौंडे सब अपने कमरे में हैं ........बदबू से कमरे में रहना मुहाल है ....ज़मींदार scent छिड़क रहा है .........ड्राइंग रूम में सेमीनार चल रहा है ....गरमा गर्म बहस चल रही है ........हर कमरे में sensor लगवा रहे हैं .....automatic मशीन लगवा रहे हैं .......सेंसर ज़रा सी बदबू को भी सूंघ लेगा और अपने आप scent छिड़क  देगा .........सेमीनार ख़तम हुआ ......बड़े बड़े दिग्गज भाषण दे के बाहर निकले ........बाहर सड़क पे एक बूढा खड़ा था .....उसने कहा , अरे भैया घर में कही चूहा मर गया लगता है .........एक साइंटिस्ट हंस पड़ा ........यहाँ इतनी बड़ी समस्या आन खड़ी  हुई है ........ और आप जनाब अभी चूहों में ही उलझे हुए हैं ..........बाकी सब ठठा के हंस पड़े ......बूढ़े ने एक कान के पीछे  लगाया .....झन्नाटे दार .........अबे बेवक़ूफ़ ........घर में कोई चूहा मरा  सड़  रहा है ....पहले उसे ढूंढो ......उसे उठा के बाहर फेंको .....कमरा धो पोंछ के साफ़ करो .......फिर अगर बत्ती जलाना .....तब घर रहने लायक होगा .........फिर घर से सारे चूहे भगाओ ......इस बात का इंतज़ाम करो की आगे से कोई चूहा या कोई जानवर घर में न घुसने पाए .....अगर गलती से कोई घुस जाए तो पकड़ के बाहर करो .....घर में कोई चूहा मरना नहीं चाहिए .......अगर मर जाए तो तुरंत ढूंढ के ज़मीन में गहरा दफ़न करो बेटा  ........समझे बच्चा ??????? ये scent छिड़कने से कुछ नहीं होगा .......दो चार मिनट के लिए बदबू दब जाएगी बस  .....पर मरे हुए चूहे को तो फेंकना ही पड़ेगा ...........
                                    समझे बच्चा ?????? ये फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने से बलात्कार नहीं रुक जायेंगे ..........या बस की काली पन्नी उतरवाने से ...........या दिल्ली में CCTV लगवाने से ...........ये जो  चूहे देश भर में पल रहे हैं न ............. इन्हें कण्ट्रोल करो भैया ........कैसे ????????????????????????????????????????

                                                                                                       CONTINUED







































Tuesday, January 1, 2013

सवारी अपने सामान की आप जिम्मेवार है......अथ रेप पुराण ....भाग 4

                                         एक मेंडक था ....frog .....वो एक कुए में रहता था ....well में .....यू नो वेल  .....एक बड़ा सा गड्ढा होता है ....उसमे पानी होता है ........पर हमारे डेल्ही में तो नहीं  होता है ...........कोई बात नहीं हो जायेगा .........तो उसको .......मेंडक को  .......लगता था कि  यही दुनिया है ....और इसके ऊपर जो आसमान दीखता है ....बस उतना ही बड़ा होता है आसमान ...........महामहिम  के  सांसद बेटे ने फरमाया कि  दिल्ली में dented painted प्रदर्शन चल रहा है .....अब लोग बाग़ बहुत नाराज़ हो गए उस बेचारे पे .....जबकि बात उसने 16 आने सच कही थी .........ये जो दिल्ली में छाती पीट रहे हैं न .........वी  वांट जस्टिस , वी  वांट जस्टिस ..........साला  जस्टिस न हुआ भागलपुर का भंटा हो गया ....गए और ले  आये पाव  भर .........वी  वांट जस्टिस ........ये सब साले कुए के मेंडक है ........ये दिल्ली में रहते हैं .......दिल्ली में नहीं ......दिल्ली तो इनके बाप ने भी नहीं देखी  होगी कभी .........ये अशोक विहार और डिफेन्स कॉलोनी में रहते हैं .......और ये चाहते हैं कि  दिल्ली पुलिस और सोनिया गाँधी इनकी सुरक्षा करेगी .........तुम साले fools  paradise में रह रहे हो ........ज़मीनी हकीकत से तुम्हारा कभी वास्ता ही नहीं पड़ा ..........अबे कुए के मेंडक ...सुन ........
                                हिन्दुस्तान में 120 करोड़ लोग रहते हैं ........एक एक आदमी के 14-14 बच्चे होते हैं .....5-7 तो आम बात है आज भी गाँव में .........वहाँ बच्चों को पाला  नहीं जाता .........पैदा कर के बस यूँ ही छोड़ दिया जाता है ..........कुछ मर खप जाते हैं .....कुछ बच  जाते हैं .....शिक्षा और संस्कार गया तेल लेने .......वहाँ बस जिंदा रहने की होड़ होती है .........और उसमे जो जीत जाते हैं वो एक दिन ट्रेन पकड़ के चले आते हैं तुम्हारे पास ........तुम्हारे शहर में ....जीने खाने ..........और तुम साले ......तुम्हे कौन बैठा है संस्कार देने .....शिक्षा तो टूटी फूटी मिल भी जाती है तुम्हारे इन स्कूलों में ....पर संस्कार ????? और फिर इस भीड़ में से कुछ जानवर ....कुछ उस वर्ग के और कुछ तुम्हारे वर्ग के ( याद है वो संतोष कुमार सिंह .....पुलिस के IG का बेटा  था ,  LLB   कर रहा था ,  DU से ....कैसे घर में घुस के उसने उस लड़की को मार था जिसे वो परेशान करता था ....पढ़ा लिखा , अच्छे  घर का संस्कार विहीन जानवर  )  .....दोनों संस्कार विहीन .........ये सड़कों पर छुट्टा घूम रहे हैं ...हज़ारों लाखों की संख्या में ....पूरे देश में .....जैसे discovery चैनल के भेड़िये ....नवजात बछड़े के ताक में ........और बछड़ा  चाहता है कि  दिल्ली की पुलिस और शीला दीक्षित आयेगी इनको बचाने ......इन भेड़ियों  से ........बस की खिड़की से काली पन्नी उतरवाने से रुक जायेगा बलात्कार ........cc tv से रुक जायेगा .........अबे 90% बलात्कार और यौन शोषण तो तुम्हारे घर परिवार मोहल्ले , यार , दोस्त , रिश्तेदार , पडोसी ,बाप , भाई करते हैं ......उनसे बचाने के लिए कौन सा SHO आएगा  दिल्ली पुलिस का  ??????? और दिल्ली पुलिस ......वो क्या तुम्हारी सेवा करने के लिए  भर्ती हुआ है ??? सिपाही 5 लाख दे के , ASI  20 लाख दे के और DSP एक करोड़ दे के भर्ती होता है .........उसका पूरा ध्यान इस पैसे की वसूली में होता है ........वो आयेगा तुम्हारी रक्षा करने .........कृष्ण  जी आएंगे ....और द्रौपदी की साड़ी साली  200 मीटर लम्बी कर देंगे  ......क्रिशन जी के बाप की मिल है साड़ी  की ???????
                               भाई मेरे ......बहन मेरी  , कोई नहीं आयेगा तुझे बचाने , न दिल्ली पुलिस , न शीला दीक्षित और न कृष्ण  जी ................ बेटा  ...सवारी अपने सामान की आप  जिम्मेवार है .....चलती बस से शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें ..........


                                                                                                             CONTINUED








Monday, December 31, 2012

बहुत कांटे हैं ....कृपया जूते पहन लें .......अथ रेप पुराण ....भाग 3

                                                           जब से  बादल साहब ने नयी सरकार सम्हाली है .....खाली पड़े सरकारी खजाने को भरने के लिए ताबड़ तोड़ वसूली ज़ारी है ........जहां से भी हो सके पैसे वसूलने का आदेश है ....ट्रैफिक पुलिस भी सख्ती से चालान कर रही है .......अब किसे अच्छा लगता है इतना भारी  हेलमेट पहनना . हम लोग तो  फिर भी समझते हैं , पर बच्चे कहाँ समझते हैं ..........अब उन्हें समझाओ की बेटा तुम्हारी सुरक्षा  के लिए ज़रूरी है  हेलमेट पहनना ...........अब वो उलटे सीधे तर्क देते हैं .....मैंने अपने बेटे को समझाया .....बेटा  किसी दिन उलट जाओगे तो पता चलेगा ........अरे वाह वाह ....कैसे उलट जाऊंगा ....मैं बहुत सम्हाल के bike चलाता हूँ ...अरे कितना भी सम्हाल के बाइक चलाओ  , पर दुर्घटना तो कभी भी हो सकती है .......सड़क पे गड्ढा आ सकता है ....सामने से कोई कुत्ता या जानवर आ सकता है .......अचानक ब्रेक मारने से टायर स्लिप कर सकता है ....या सामने से कोई टक्कर भी मार सकता है ..........क्यों गड्ढा क्यों होना चाहिए सड़क पे .........ये तो सरकार की नाकामयाबी है ....रोड टैक्स देता हूँ मैं ....सड़क अगर टूटती है तो ये सरकार की गलती है ....अब नाकामयाबी तुम्हारी और हेलमेट मैं पहनू ....ये गलत रवैया है .........तुम अपनी सड़क ठीक करो ....मैं  हेलमेट नहीं पहनूंगा .......सड़क पे लावारिस कुत्ता या जानवर सरकार क्यों घूमने देती है .....once again सरकार का failure है .....मैं क्यों हेलमेट पहनू ...........ब्रेक मारने पे अगर बाइक स्लिप कर गयी तो ये बाइक बनाने वाली कंपनी का failure है ........मैं क्यों हेलमेट पहनूं ? अगर कोई मुझे सामने से टक्कर मार दे तो ये भी उसकी गलती है ....सरकार की गलती है .....क्यों ऐसे आदमी को driving license दिया ..........मैं क्यों हेलमेट पहनूं ......21 वीं सदी  है ...we are a democratic country ........मुझे पूरा हक है बिना हेलमेट के bike चलाने का .......... मझे अपनी स्वतंत्रता बहुत प्यारी है .......ऐसे चूतिया किस्म के तर्क देता है मेरा बेटा .......मैंने उसे समझाया , बेटा .........तुम एक ऐसे गंदे और घटिया मुल्क में रह रहे हो जहां सडकें कभी ठीक नहीं होंगी ...........सड़क पे लावारिस कुत्ते यूँ ही घूमते  रहेंगे ...........रोजाना एक्सीडेंट होते हैं और होते रहेंगे .........स्साले  जिस दिन उलट  जाओगे , खोपडा खुल जाएगा , ............ ये जो तुम्हारा दर्शन  शास्त्र है न , की दुनिया सुधरे , मैं क्यों सुधरू  ......इस पे  वहाँ ICU में लेटे लेटे  विचार करना ........बेटा  सुधर जाओ ........ये दुनिया नहीं सुधरेगी ....सुधरना तो तुम्हे ही पड़ेगा .........सड़क के ये गड्ढे कभी नहीं भरेंगे .....हेलमेट लगाना  शुरू कर दो .......

Photo: तेरी नजर में खोट है , मेरे कपडो मे नहि
 निगाह तेरी गन्दी ....कपडे मैं बदलूँ  ????????
मेरी पीठ तेरी सोच से ज्यादा खुली है
मेरी सोच मेरी स्कर्ट से ज्यादा ऊंची है

मोहतरमा ..........हम अपनी सोच बदलने की कोशिश कर रहे हैं ....पर थोडा टाइम लगेगा ........प्लीज , तब तक कुछ पहन लीजिये ..............
आप सारी दुनिया के कांटे नही चुन सकते ......इसलिए कृपया जूते पहन लें .











धारा 144 लागू है ....रोना मना है

                                  जब  अमेरिका का राष्ट्रपति भारत आता है , official  visit पे , तो क्या प्राइम मिनिस्टर या सोनिया गाँधी उसे रिसीव करने एयर पोर्ट पे जाते हैं  ? शायद नहीं . दो चार सीनियर मंत्री चले जाते हैं . एक बार बाबा रामदेव से मिलने 4 मंत्री चले गए थे एयर पोर्ट ........तब भी बड़ा बवाल मच था . कल सुना है मौन मोहन सिंह और राज माता दोनों ......अल्ल स्स्सुबह .......साढ़े  तीन बजे  .....घने कोहरे में .......इतनी सर्दी में ........बिना किसी सिक्यूरिटी और प्रोटोकोल के ......एअरपोर्ट पहुंचे हुए थे .........सांत्वना देने और शोक प्रकट करने .............साढ़े  चार बजे उस लड़की का शव घर पहुंचा ............कालोनी के चप्पे चप्पे पे पुलिस और रैपिड ऐक्शन फ़ोर्स थी ......1000 तो RAF के जवान थे ......सादी  वर्दी में भी पुलिस थी .......सुबह साढ़े  चार बजे पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारों को एक घंटा का मौका दिया .........रोने का .....आप इस सर्दी में ....घने कोहरे में ........कभी सुबह 5 बजे घर से बाहर निकले हैं ??????  मैं निकलता हूँ रोज़ ........अपने बच्चों के साथ .......रोज़ सुबह हम जाते हैं ........स्टेडियम .........  घुप्प अँधेरे में , घने कोहरे में हाथ को हाथ नहीं सूझता ........ऐसी ही सुबह थी वो .....पुलिस फ़ोर्स ने साढ़े पांच बजे शव रवाना कर दिया .....5.45 पे वो लोग श्मशान घाट  पहुंचे ....चिता  सरकार ने पहले से तैयार कर रखी थी ........पर घुप्प अँधेरा था, और हिन्दू धर्म में रात में अंतिम संस्कार वर्जित है .......लडकी के पिता ने विरोध किया और सूर्योदय का इंतज़ार करने का आग्रह किया ............7.30 पे उस अभागिन को मुखाग्नि दी गयी और वो पञ्च तत्व में विलीन हो गयी ........फिर ........बला टली और पुलिस ने मोहल्ला खाली कर दिया .........
                                 दिल्ली में चप्पे चप्पे पे पुलिस है इन दिनों ..........धारा 144 लागू है दिल्ली में ........ मेट्रो के स्टेशन बंद हैं .......धरना प्रदर्शन पे पाबंदी है ....शव यात्रा में जाना मना  है .........रोना मना  है ...........बच्चे को जब भूख लगती है या दर्द होता है तो वो रोता है .........मुह पे टेप चिपका के उसकी आवाज़ को दबाया तो जा सकता है पर उसे रोने और चीखने से रोका  नहीं जा सकता ........इस माहौल से इमरजेंसी की बू आती है .......मेरे दिलो दिमाग में धारा 144 लागू है ....रोना मना  है












Sunday, December 30, 2012

अथ रेप पुराण ......भाग 2.......पटियाला का सच

                                      यहाँ  पटियाला में एक नया बवाल शुरू हो गया है ......एक लड़की के साथ महीना भर पहले तथा कथित गैंग रेप हो गया था .........पिछले हफ्ते उसने आत्म ह्त्या कर ली .........दिल्ली के बवाल देख के पंजाब की डरी हुई सरकार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज को डिसमिस कर दिया , SHO को ससपेंड कर दिया ........ एक उच्च स्तरीय जांच कमीशन बैठा दिया है .......तथा कथित रेपिस्ट और उनकी एक रिश्तेदार औरत जेल में बंद हैं .........लड़की की बहन गुलशन कौर ने मांग की है कि बलात्कारियों को फांसी पे लटकाओ ........
                                   अब लीजिये अन्दर की स्टोरी सुन लीजिये .......लड़की का अफेयर लड़के ( मुख्य अभियुक्त ) के साथ लम्बे समय से चल रहा था .......एक शाम वो नज़दीक के ही एक  tube well पे उस से मिलने चली गयी .......  गावों में ऐसे tube well ही एकमात्र सुरक्षित स्थान होते हैं जहां प्रेमी युगल मिल सकते है .....ये एक आम बात है .......लड़की ने गलती ये कर दी कि  आज उसने ज़रा ज्यादा टाइम लगा दिया .......घर वाले ढूँढने लग गए .......लड़की 9 बजे घर आयी .......अब उसने अपने घर वालों को जो भी बताया हो ........ घर वालों ने शोर मचाया कि  रेप हुआ है [ ( वरना हमारी लड़की तो बहुत शरीफ है ) और आप तो जानते ही हैं कि  हमारे बेहद शरीफ समाज में अपने दोस्त से मिलना या premarital sex एक बहुत ही घृणित कार्य है ........premarital ही नहीं ....यहाँ तो सेक्स ही बहुत नीच कर्म है .....हमारे देश में तो सदियों से बच्चे सिर्फ देख लेने भर से पैदा हो जाते हैं .......... बल्कि कुंती ने तो सिर्फ सूर्य देव का स्मरण भर कर लिया था और कर्ण उसके पेट में आ गया ]............फिर बात पंचायत में गयी .....जैसा की आम तौर पे होता है ........पंचायत ने compromise कराने की कोशिश की  .......compromise माने पैसे ले के मामला रफा दफा करो ......लड़की वाले बहुत ज्यादा पैसे मांग रहे थे ......लड़की वाले प्रेशर बनाने के लिए थाने  में चले गए ......चौकी इंचार्ज जांच के लिए गया .......जांच में उसने पाया कि  असल मामला क्या है और पंचायत चूँकि compromise पे काम कर ही रही थी इसलिए उसने कुछ दिन का मौका दिया .........भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की यही कार्य शैली रही है सदियों से .......यहाँ तक सब कुछ सामान्य था ..........फिर आखिर गड़बड़ कहाँ हुई ..........
                                  गड़बड़ ये हुई कि पूरे इलाके में घटना की चर्चा थी ........लड़की वाले बहुत ज्यादा पैसा मांग रहे थे .....इसलिए उनकी बहुत निंदा हो रही थी .......प्रेम प्रसंग में रेप का आरोप लगा के पैसे ऐंठना .....ये तो धंदा हो गया ..........ऐसी बातों के बीच लड़की को कुछ दिन के लिए नज़दीक कसबे में एक रिश्तेदारी में भेज दिया गया ........उधर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच में पाया कि  कोई बलात्कार नहीं हुआ ........सामाजिक प्रेशर ......बदनामी ....लोक लाज .....पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आ के लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली ........बकौल पुलिस उसने कोई suicide note नहीं लिखा ........जब ख़ुदकुशी की तो दिल्ली का बवाल अपने चरम पे था ........मीडिया को मुद्दा मिल गया .........सरकार दिल्ली में शीला दीक्षित और मौन मोहन सिंह उर्फ़ मिस्टर "ठीक है"  सिंह की कुत्ता घसीटी देख के पहले ही डरी  हुई थी .........सो उसने  आनन फानन में चौकी इंचार्ज को डिसमिस किया ....SHO ससपेंड ......लड़के अन्दर ........दो दो IG लेवल के अधिकारी जांच कर रहे हैं ..........कि आखिर चूक कहाँ हुई ......
                               अरे चूक क्या ख़ाक हुई ........हमारा समाज ऐसे ही काम करता है ..........आम तौर पर पहले पंचायत ही मामला सलटाने की कोशिश करती है ..........पुलिस तक तो ज़्यादातर मामले पहुँचते ही नहीं .........फिर पुलिस की भी तो कार्य शैली है ....वो पहले एप्लीकेशन ले के रख लेती है ...........फिर एक ASI  जा के मौके पे जांच करता है ...........मामले की गंभीरता और तथ्यों के आधार पे आवश्यक हुआ तो FIR दर्ज कर गिरफ्तारी होती है अन्यथा दोनों पार्टियां पैसे ले दे के या यूँ ही समझौता कर लेती हैं ........उसी में पुलिस अपना चाय नाश्ते लायक पैसा ले के बैठ जाती है ...........
                             पर आजकल वहाँ दिल्ली में माहौल ज़रा गर्म है . बकौल सुपुत्र -ए -महा महिम .....dented - painted रोष प्रकटीकरण का चलन है ..........लिहाज़ा यहाँ पटियाला में भी मुजरिमों को फांसी की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है .......खुद खैर करे .........

























Wednesday, December 26, 2012

अथ रेप पुराण ......भाग 1

                                              शुरू करने से पहले एक बात साफ़ कर दूं  की इस पोस्ट को पढ़  के मुह में कड़वा सा स्वाद आ सकता  है .........पे अपना कोई इरादा नहीं इसे शुगर कोट करने का .......इसलिए हजरात अपने रिस्क पे पढ़ें .........अपनी sensibilities की हिफाज़त  खुद करें ......अपन जिम्मेवार नहीं हैं .........
                                एक लड़का सुनसान सड़क पे चला जा रहा था .....तभी कही से कोई बदमाश आ गया .......उस बेचारे को कालर से पकड़ लिया .......गालियाँ दी .....शायद एकाध झापड़ भी मारा  ......ज़बरदस्ती उसकी जेब से पर्स निकाला ....उसमे से पचास का नोट ले गया .........लड़का चुप चाप घर चला आया .......किसी से कोई ज़िक्र नहीं किया .......घर वालों को पता चला तो उन्होंने भी बात दबा दी ....कौन पुलिस के झंझट में पड़े .....खाम खा बदनामी होगी ...........चलो 50 रु की ही तो बात है .......अब इतने बड़े हिंदुस्तान में .....120 करोड़ लोगों के देश में ऐसी हज़ारों घटनाएं रोजाना होती हैं  .....पर लोग बाग़ दबा जाते हैं .........उधर लुटेरे मस्त हैं .....वो जानते हैं .......ऐश करो ....कुछ नहीं होगा ......
                         सो मसला ये है की वहाँ दिल्ली में और यहाँ टीवी पे  चिहाड़  मची है ............. लड़के लडकियां चीख रहे हैं we want justice ......फांसी पे लटका  दो .  सब लोग कह रहे हैं की बलात्कार के मुजरिमों को फांसी होनी  चाहिए .......... अब ये दिल्ली में जो उस लड़की के साथ हुआ वू वाकई बड़ा विभत्स था और निश्चित रूप से उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए .....तालिबानी या यूँ कहें की शरियत वाला संगसार करना चाहिए ......... पर  कानून में बलात्कार के हर मुजरिम के लिए फांसी की सज़ा मुक़र्रर करना गलत होगा ......क्योंकि मैं ये मानता हूँ की रेप के जितने केस जो संज्ञान में आते है इनमे ज़्यादातर ......सब नहीं .......ज़्यादातर , फर्जी होते हैं . और जो असली रेप होते हैं वो तो खुद लड़की या उसके परिवार  द्वारा दबा दिए जाते हैं ........सिर्फ वही मामले बाहर आते हैं जो दबाने लायक नहीं होते , या जिनमे पब्लिक involve हो जाती है .......या फिर जहां पीड़ित महिला और उसके परिवार वाले असाधारण हिम्मती होते हैं और पुलिस में पहुँच जाते हैं .......अन्यथा हमारा पूरा समाज और सिस्टम मामले को दबा देने की पूरी कोशिश करता है .
                                पिछले दिनों हरियाणा में gang rapes  की बड़ी धूम रही  .......महिना दो महिना पूरा महोत्सव चला गैंग रेप का ..........अखबार और टीवी ने खूब चांदी काटी ........ फिर एक बड़े पुलिस अधिकारी ने दबी जुबां में ये सच्चाई कहने की कोशिश की कि  भैया ये मामल संदिग्ध है ......और ये कहते ही उस बेचारे पर टीवी का एंकर और महिला मोर्चा यूँ टूट पड़े जैसे बेचारे खरगोश पे कुत्ते टूट पड़ते हैं .......उस बेचारे पुलिस वाले ने और  मुख्य  मंत्री ने दुम दबा ली ......फिर वो सारे लड़के अन्दर कर दिए गए ...सामूहिक बलात्कार की संगीन धाराएं लगा कर .........जबकि सच ये है की लड़की उनमे से एक या कुछ  लड़कों को जानती थी , और  अपनी सहमती से उनके साथ मौज मस्ती कर रही थी .....जब किसी ने देख लिया , या घर वालों को पता लग गया तो मामला रेप का बना दिया गया ...........ज्यादा तर  मामलों में लड़की और उन लड़कों की कॉल डिटेल से पता लगा की लड़की उनसे लगातार संपर्क में थी .......उसने खुद उन्हें बुलाया ........पर अब जब मामला सामूहिक बलात्कार का बन ही गया तो दे दो लड़कों को फांसी .......we  want justice ........
                               एक और किस्सा है गैंग रेप का ........दिल्ली में दो विदेशी लडकियां उतरीं .....काश्मीर जाना था घूमने .....उन्हें वहाँ एक लड़का टकर गया और उसने उन्हें पटा  लिया की वो उनका पूरा इंतज़ाम होटल और गाडी वगैरा सस्ते में arrange कर देगा ........वो उन दोनों को श्रीनगर ले गया ....वहाँ उसने एक और दोस्त के साथ मिल के उन दोनों को एक सस्ते से होटल में ठहरा दिया .....एक इंडिका गाडी में लेह घुमा लाया और सवा लाख का बिल बना दिया .........इस बीच लड़कियों को ये अहसास हो गया की उन्हें तो ठग लिया गया है .....ये पूरा टूर तो 20-25 हज़ार में निपट जाता .....उन दोनों लड़कियों ने उन दोनों लड़कों को सबक सिखाने और पैसे वापस वसूलने की नीयत से अब उन दोनों को पटा लिया और दिल्ली वापस ले आयीं .........दो दिन् मौज मस्ती की .....फिर थाने  पहुँच गयी .....लो जी गैंग रेप हुआ है .....करो कार्यवाही ..........लटकाओ फांसी पे .....we want justice ......on india gate ...........उस दिन एक panelist ने दबी ज़बान में कह दिया की कुछ select मामलों में फांसी दी जा सकती है सबमे नहीं ..........और वो महिला मंडल की शेरनी उस बेचारे पे टूट पड़ी ....सेलेक्ट मामले ???????     HOW CAN U DIFFERENTAITE  TWO RAPES .......RAPE IS RAPE .
                                    दरअसल ये रेप का मामला ही बड़ा पेचीदा है .........पहला तो ये की कानून में इसकी परिभाषा ही बड़ी गलत है ......उस दिन मैं नेट पे पढ़ रहा था .....रेप की परिभाषा ........आधा चैप्टर पढ़ते पढ़ते मैं पूरी  तरह हड़क गया ......सामने बैठी धर्म पत्नी टीवी देख रही थी .......मुझे लगा की अगर आज मैं जेल में नहीं हूँ तो ये इस शरीफ औरत की दरियादिली है .......वर्ना अपन तो सारी  जिंदगी जेल में सड़ जाते ........फिर मुझे ये भी इल्हाम हुआ की चलो बेटा  आज तक तो बच  गए पर कल की क्या गारेंटी है ....न जाने कब पकडवा दे .......मारो साले को ....इसने रेप किया है ........आप रेप को कानून  में पढ़ लीजिये .....मेरा ये दावा है की अगर उसे पूरी तरह लागू कर दिया तो दस साल से ऊपर का हर लड़का जेल में ही होगा ......और अगर ये INDIA GATE  वालों की चल गयी तो फांसी पे लटक जायेगा .......ये तो हुआ इसका कानूनी पहलू .....अब इसका  सामाजिक पहलू .........दरअसल रेप के साथ  भारतीय समाज में एक बहुत  बड़ा  stigma (  इसे हिंदी में क्या लिखेंगे ?   ) जुड़ा  हुआ है . रेप से हुआ शारीरिक और मानसिक संत्रास बड़ा भयावह होता है ......पर कोई लड़की अगर इसे रिपोर्ट करती है तो जो त्रास उसे और उसके परिवार को झेलना पड़ता है वह उस ACTUAL ACT से हज़ारों गुना ज्यादा कष्टकारी होता है ..............ज़रा कल्पना कीजिये .....उस लडकी की जगह खुद को बैठा दीजिये थोड़ी देर ........आपके साथ इतनी बड़ी ज्यादती हो गयी .......किसी तरह आप गिरते पड़ते घर पहुंचे ........माँ को बताया .....माँ  तो बेचारी सुन के ही आधी मर जाएगी .......बाप को पता लगा .......हरामजादी .....तू वहाँ गयी ही क्यों थी .......कल से इसका घर से निकलना बंद करो ........लो जी स्कूल कॉलेज बंद ........भाइयों को पता लगा तो वो बेचारे तो शर्म से मर जायेंगे ..........मैं ऐसे एक परिवार को जानता हूँ जहां एक लड़की से रेप हुआ और पूरे  परिवार ने ही सोसाइटी से withdraw कर लिया ...........शहर छोड़ के चले गए .......फिर पूरे समाज की चीरती आँखें ........ताने फिकरे ........थाने  में पुलिस वाले  पहले तो आपको समझायेंगे कि  छोड़ो जाने दो । फिर  मुजरिम से पैसे ले के अपनी जेब गरम ........ अगर आप  FIR  लिखाने पे अड़ गए तो पूरा process इतना लम्बा , humiliating होता है की आपकी हिम्मत टूट जाती है ,   लड़ने की ......फिर सालों  साल लटकते मुक़दमे .......वकीलों की  जिरह .... फिर भी क्या guarantee  है कि सजा  होगी ही
                             याद है ? वो लड़का जिसका 50 का नोट लूट लिया था ......अब उसे अगर पता हो कि  इसकी FIR लिखा के उस लुटेरे को सज़ा दिलाने के चक्कर में लाखों चले जायेंगे तो वो कभी भी थाने  नहीं जायेगा  .........अगर संभव  हुआ तो मामले को दबा देगा ......कौन जानता है की जेब में पचास का नोट कम है ........यकीन मानिए सचमुच के रेप cases में ज़्यादातर लोगों की approach यही होती है ......... इसलिए ज़्यादातर मामले तो सामने  नहीं आते  ........और जो आते हैं उनमे ज़्यादातर  फर्ज़ी होते हैं ..........उन दिनों मेरी  पोस्टिंग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में थी .....एक मित्र थे वकील .....सार दिन उनके चैम्बर में बैठकी होती थी .......उनके ज़्यादातर मुक़दमे रेप के ही थे .........मैंने पूछा ये क्या चक्कर है ....रेप के इतने केस .....वो हंस के बोले .......हाँ ....यहाँ सिर्फ रेप ही होता है .....दरअसल वहाँ के गावों में एक चीज़ बड़ी प्रचलित थी .....जिसे फ़साना हो .......जिससे हिसाब किताब बराबर करना हो उसे रेप में फसा दो .........कुछ नहीं तो साल 10 साल कचहरी के चक्कर तो मरेगा .........और लोगबाग वहाँ इंडिया गेट पे मरे जा रहे हैं ......फांसी दो ..........
                            दिल्ली में जो उस लड़की के साथ हुआ , ह्रदय विदारक था .....विभत्स था .........इसके लिए तो फांसी भी कम है .....पर मान लिया कि  कानून बन ही गया ....और जज ने फांसी लिख भी दी .....तो क्या गारंटी है ......प्रतिभा पाटिल जैसी कोई महा महिम माफ़ कर देगी .......जी हाँ , मोहतरमा जाते जाते 5 rapists को माफ़ कर गयी हैं ......उनमे दो तो ऐसे थे जिन्होंने एक जेल में सज़ा कटते हुए जेल के ही एक वार्डर की तीन साल की बच्ची का रेप के बाद मर्डर कर दिया था ........ फिर भी पता नहीं क्यों महामहिम को दया आ गयी ........
                            दिल्ली का एक बड़ा ही मजेदार और सच्चा  किस्सा है ........ पूना की एक महिला जो दिल्ली से माल ले जा के  बेचती थी ....उसने अपने एक wholesale supplier से दोस्ती कर ली ........फिर उसके मार्फ़त उसी  लाइन के तीन और से भी उसकी दोस्ती हो गयी .......धीरे धीरे उसने सबसे रिश्ते बना लिए .........साल छह महीने बाद उसने एक पार्टी दी ....... चारों को बुलाया ..........खूब मौज मस्ती हुई .......वो बोली यार ऐसे नहीं .......तुम चारों मुझे रेप करो .....मेरी तो ये fantasy है .......मेरे हाथ  पाँव  यूँ  bed से बाँध दो ........हाँ अब चारों मेरे कपडे फाड़ो ......मै रो गिडगिडा  के बोलूंगी .....प्लीज़ मुझे छोड़ दो ........ सुबह बेचारी  गरीब अबला  नारी सारे प्रूफ ले के थाने पहुँच गयी ..........लो जी हो गया रेप .....करो कार्यवाही .......वो चारों आये ....मामला  एक करोड़ में निपटा ........75 बेचारी गरीब अबला ले गयी ,  25 थानेदार  ...........जब वो चली गयी तो थानेदार बोला .....जाओ बेटा ....सस्ते में छूट  गए ......अगर वो मुझसे पहले मिल  लेती तो 4 करोड़ में पड़ते .........

                                                                                                                 CONTINUED ........







































Monday, December 10, 2012

Recipe.....How to make your child a criminal

                               1990 की बात है . दिल्ली में नेहरु स्टेडियम में नौकरी लगने के बमुश्किल तीन महीने बाद मैं अपनी नव विवाहित पत्नी और नवजात बेटे को ले कर और अपनी नवजात नौकरी को लात मार कर , और दिल्ली की चकाचौंध को छोड़ उत्तर प्रदेश के सुदूर गाजीपुर जिले में अपने गाँव चला आया था . जवानी का जोश था ! कुछ कर गुजरने का जज्बा था .गाँव में अपने घर के दो कमरों में ही स्कूल खोल दिया और लगे पढ़ाने .मुझे याद है , जून महीने की तपती दुपहर में एक महिला अपने पांच साल के बेटे को लादे आठ किलोमीटर दूर से आई थी . वो पहला स्टूडेंट था मेरे स्कूल का  . आशुतोष सिंह नाम था उसका . आज वो लड़का आर्मी में मेजर है . तब से आज तक हज़ारों बच्चे आये गए . कुछ भूल गए पर कुछ की याद आज भी ताज़ा है ज़ेहन में . एक और लड़का हुआ करता था .......... अमन प्रताप सिंह .........नन्हे कहते थे उसे .......... उस से पारिवारिक सम्बन्ध भी था . रोज़ का उठाना बैठना था . उसका बाप एक नंबर का फ्राडिया था ....... एक स्थानीय ट्रेक्टर एजेंसी का सेल्स मैन  था ...........  रोज़ कोई न कोई ठगी करता था ?............ मोहल्ले में रोज़ उसकी चर्चा होती थी . हर तीसरे दिन एक नया किस्सा सुनने को मिलता .........आज ह्रदय सिंह ने उसको फसाया .....आज  उसको ठगा .......आज उसे लूटा .........मेरे एक मित्र थे , उन्होंने मुझसे पूछा की अमां यार हम तो सुना करते थे  की काठ की हंडिया सिर्फ एक बार चढ़ा करती है . फिर ये साला रोज़ कैसे चढ़ा देता है ........ मैंने कहा भैया इसके पास काठ की हंडिया का स्टॉक है ......... साले के पास पूरा गोदाम है काठ की हंडिया का ........ रोज़ एक नयी चढ़ा देता है ........ बहरहाल दो लड़के थे ह्रदय सिंह के ........ बड़का ........बब्बू .....  इंटर  कर रहा था था . छोटा नन्हे मेरे पास पढता था .....कुछ सालों बाद उन्होंने उसे हमारे यहाँ से निकाल  के कहीं और डाल दिया ....फिर कुछ सालों बाद परिस्थितयां बदलीं . उस स्कूल में आगे चल के मेरे एक मित्र अजय बरनवाल जी पार्टनर हो गए ..........फिर कुछ और सालों बाद मैंने वो स्कूल अजय जी को बेच दिया और अपने परिवार सहित पंजाब चला आया . यहाँ मेरे बच्चे पढ़ते है और पहलवानी करते है ........... कुछ सालों बाद खबर मिली की ह्रदय सिंह के बड़े लड़के बब्बू सिंह ने आत्महत्या कर ली ............फिर आज से लगभग दो साल पहले खबर मिली की ह्रदय सिंह के छोटे लड़के नन्हे सिंह एक लूट कांड में जेल में बंद हैं ..........फिर दो महीने पहले सुनने में आया की किसी का मर्डर कर के फरार हैं .......... गत शनिवार को बड़ा ह्रदय विदारक समाचार मिला की मेरे प्यारे दोस्त अजय और उनके भाई विजय की लूट के बाद हत्या कर दी गयी ...........आज गूगल न्यूज़ पे विस्तार से पढ़ा की कैसे नन्हे सिंह सुपुत्र श्री ह्रदय नारायण सिंह निवासी मोहल्ला ठकुरहण  सैदपुर  जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश .......... अपने गैंग के सात अन्य सदस्यों के साथ पकड़ लिए गए हैं ......... और अजय जी  से  लूटी गयी गहनों की पेटी भी बरामद हो गयी है .
                                अब भी याद ही मुझे कैसे वो औरत अपने उस छोटे से बच्चे को लाद के आठ किलो मीटर दूर से ले कर आती थी . फिर दिन भर इंतजार करती और छुट्टी होने  के बाद शाम ढले वापस जाती  .......कई  साल ये सिलसिला चालता रहा . आज वो लाडका आशुतोष मेजर है . कल हो सकता  है  कि ब्रिगेडियर  या जनरल बन जाये ..........ये भी याद आता है कि ह्रिदय सिंघ ने कभी अपने बच्चों को मेहनत और इमानदारी की .....कभी अपने खून पसीने कि रोटी नही  खिलायी . कभी आचार विचार व्यवहार और संस्कार का पाठ नही पढाया . वो लाडका अमन प्रताप सिंह  भी बहुत होनहार था ......परंतु उसे हमेशा चोरी चकारी ठगी और लूट का ही माहौल मिला ....आज वो जेल में  है . कल  हो सकता  है कि  मौका पा के पुलिस encounter कर दे ........विष बेल पर  कडवे फळ ही लगा  करते हैं 











Saturday, December 8, 2012

Saavdhaan , up bihaar ban raha hai

                       जब भी गर्मियां आती हैं तो मेरी धर्म पत्नी को शरीर पे एक अजीब सा इन्फेक्शन हो जाता है . बड़ी परेशानी होती है .एक मित्र है डॉक्टर .उनसे पूछा आखिर माजरा क्या है . उन्होंने बताया की गर्मियों में बैक्टीरिया को अनुकूल माहौल मिलता है पनपने का ......गर्मी होती है , नमी होती है , सो फंगल इन्फेक्शन हो जाता है ......ये मलहम लगाओ , ठीक हो जायेगा .तो अपनी समझ में आया की ज़रा सा माहौल मिलते ही कमबख्त बैक्टीरिया पनप जाता है और साला कोढ़ हो जाता है ...........
                            कल शाम गाँव से बड़े भाई ने फोन किया ! बड़ा दिल दहला देने वाला समाचार था ? मेरे अभिन्न दोस्त  मेरे बिजनेस पार्टनर श्री अजय जी बरनवाल और उनके छोटे भाई विजय बरनवाल को दिन दहाड़े बदमाशों ने घर में घुसके गोली मार दी ,और गहनों की पेटी लूट ले गए . दोनों भाई सर्राफे की दूकान चलाते थे ? अजय जी की मौके पर मृत्यु हो गयी . विजय ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया . चंद पलों में एक परिवार उजड़  गया . रोजाना सुनते पढ़ते हैं ऐसी घटनाएं अखबारों में हम लोग . पर जब खुद पे पड़ती है तो पता चलता है . मेरे जीवन में पहली बार मेरे अपने परिवार में ऐसी घटना हुई है . दिमाग सुन्न हो गया कुछ देर के लिए .समझ नहीं आया क्या प्रतिक्रिया दूं . आखिर हम लोग रोने के सिवा कर ही क्या सकते हैं , सो रो पीट के शांत हो गए . 
                      जब से मुलायम के बेटे ने कारोबार सम्हाला है यूपी में  , अपराध  बेतहाशा बढ़ गया है . नब्बे के दशक का वो ज़माना याद है मुझे ! कल्याण सिंह की सरकार थी . गुंडे बदमाश ऐसे गायब थे जैसे घर से रसोई गैस ? कोई गुंडा जोर से खांस भी नहीं सकता था .फिर जब नरसिम्हा राव  ने वो सरकार बर्खास्त कर दी ( बाबरी के चक्कर में ) . तीन साल मोतीलाल वोरा का राष्ट्रपति शासन चला .फिर आया समाजवाद . मुझे याद है वो शाम . दिनमें मुलायम ने शपथ ली थे और शाम को वो लाल जीप जो चार साल से थाने में सड़ रही थी ,एक स्थानीय माफिया की , वो धूलि पुंछी , चमचमाती  बाज़ार में घूम रही थी . सारे चोर बदमाश गुंडे माफिया रातों रात प्रकट हो गए .इतने साल कहाँ रहे ? पता चला की लालू के बिहार में जी खा रहे थे . जी हाँ , उन दिनों बिहार में लालू विराज रहे थे . अब मामला पलट गया है . बिहार में नितीश बाबु बैठे हैं  , डंडा ले के . सुनते हैं की वो कल्याण सिंह के भी बाप हैं . पीछे  से डाल के मुह से निकाल लेते हैं . सो बिहार से भाग के सब हमारे यहाँ UP में चले आये हैं ? UP  में  पिछले कुछ सालों से अल्लाह मियाँ की बड़ी रहमत है . मौसम अनुकूल है . सो बैक्टीरिया खूब पनप रहा है . माया मुलायम का मौसम है ........पिछले 10 -15 साल से . चोर बदमाशों की तो पहले ही कोई कमी नहीं थी ! अब बिहार वाले भी आ गए हैं ....आज मेरठ में स्कूली लौंडों ने दरोगा को गोली मार दी है .......देखिये कल क्या होता है ............अपन ने सात साल पहले up छोड़ दिया था . अब पंजाब में रहते हैं . पिछले महीने बिहार जाने का मौकामिला था ? वहाँ दूर दराज़ के गावों में घूमे . सड़के और कानून व्यवस्था देख के मन प्रसन्न हो  गया . दो हफ्ते पहले ही की तो बात है . मैं अजय बरनवाल जी के साथ बैठा  गप्पें मार रहा था . मैंने उन्हें बिहार का हाल सुनाया . फिर कहा की बिहार बड़ी तेजी से गुजरात बन रहा है , और UP  बड़ी तेजी से लालू का बिहार बन रहा है . 
             आज अजय जी हमारे बीच नहीं हैं ........... कल शाम उनके नंबर पे फोन लगाया था तो पीछे से अम्बुलेंस के सायरन की चीत्कार सुनायी दी ...........फिर रात को लगाया तो औरतों का विलाप था .......... आज सुबह लगाया तो सिर्फ सन्नाटा था .......... अब अजय बरनवाल से कभी बात न होगी ..........